Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः घर के द्वार पर खड़ी महिला से बदमाश ने छीनी चेन


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी में मंगलवार दोपहर अपने घर की गेट पर खड़ी वृद्धा से एक बाइकसवार बदमाश चेन छीन फर्राटा भरते हुए फरार हो गया।बेटे की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश में जुटी है। कृष्णा नगर क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी में रहने वाले राम कुमार चैधरी पुत्र स्व मनेश्वर प्रसाद चैधरी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 उनकी वृद्ध मां ललिता देवी अपने घर के गेट पर खड़ी थी इसी दौरान बाइक सवार एक युवक उनकी माता के करीब आया और अचानक से गले पर झपट्टा मार चेन छीन फर्राटा भरते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर पीके सिंह के अनुसार महिला के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसी टीवी फुटेज आधार पर बदमाश की पहचान कर तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |