Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: अपहरण की खबर निकली झूंठी! घर से भागी लड़की को पुलिस ने किया बरामद


तिलोई/अमेठी। जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आशापुर रूरू गांव से एक लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया कि उनकी लड़की घर से गायब हो गई है। परिजनों को शक था कि किसी ने उनकी लड़की का अपहरण कर लिया है।अपहरण की घटना की खबर फैलते ही गांव समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देर रात्रि करीब बारह बजे सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और लड़की की तलाश में जुट गई। जहां काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने सुबह करीब पांच बजे लड़की को बरामद कर लिया।पुलिस को बरामद लड़की ने बताया कि वह स्वयं ताला खोल कर घर से निकली थी।किसी ने उसका अपहरण नही किया था। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |