लखनऊः आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला संपन्न
September 29, 2025
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी मंडल बख्शी का तालाब में शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय दिनेश तिवारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय संजय सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बाबा प्रदीप यादव, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह मोनू, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
.jpg)