Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः नवरात्र पर पांडालों व मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, भंडारे में लिया प्रसाद


लालगंज/प्रतापगढ़। नवरात्र को लेकर सोमवार को मंदिरों व पांडालों में देवी भक्तों को पूजन अर्चन में रमा देखा गया। वहीं लालगंज बाजार में रायबरेली रोड पर दुर्गा पूजा पांडाल के सामने भंडारे में भी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का संयोजन राज केसरवानी, रोहन कौशल, रवि मोदनवाल, रविकांत कौशल, शत्रुघ्न कौशल ने किया। रविवार की रात बाजार में पांडालों में समीप सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक मंच पर छोटे छोटे बच्चों के द्वारा भजन गायन प्र्रतियोगिता में उत्साहजनक प्रतिभाग किया गया। इनहन भवानी धाम में सोमवार को दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा दिखा। यहां देवी पूजा के मेले में भी लोग खरीददारी करने में मगन दिखे। गुम्मौर में मां देवी के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने चुनरी व नारियल आदि भेंट किया। राहाटीकर के दुर्गन देवी धाम में भी सोमवार को मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |