Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः कला बनेगी न्याय की आवाज, राष्ट्रीय फोटोग्राफी एवं कला प्रदर्शनी का होगा आयोजन


बलिया। नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की ओर से ‘‘न्याय सबके लिए कानूनी सहायता के माध्यम से‘‘ विषय पर राष्ट्रीय फोटोग्राफी एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह अवसर केवल जश्न का नही, बल्कि तीन दशको से आमजन तक न्याय की रोशनी पहुॅचाने वाली नालसा की यात्रा को और सार्थक बनाने का है। यह प्रदर्शनी उन अनकही कहानियों और अनसुनी आवाजो को सामने लाएगी, जिन्हें न्याय की राह में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह संदेश देने का प्रयास है कि न्याय किसी का विशेषाधिकार नही, बल्कि सबका अधिकार है। प्रतिभागियों की प्रविष्टियां चार वर्गो की ए,बी,सी और डी- में मांगी गई है। इसके लिए अलग-अलग उप-विषय तय किए गए हैं। पूरी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवसों में प्राप्त की जा सकती है। 

इस आयोजन में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, पराविधिक सेवक, विद्यालय और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा आमजन सभी भाग ले सकते है। यह प्रदर्शनी सिर्फ कला का मंच नही होगा, बल्कि न्याय की पुकार को समाज के दिल तक पहुंचाने वाली संवेदनशील पहल होगी- जहॉ रचनात्मकता इंसाफ की गवाही देगी और हर रचना यह कहेगी कि ‘‘न्याय सबके लिए है। इस आशय की जानकारी श्री हरीश कुमार, अपर जनपद न्यायाधीशध् सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |