बाराबंकीः सरकार की नीति और नियत स्पष्ट, पर्यटन के साथ महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा रू अंगद सिंह
September 25, 2025
बाराबंकी। सरकार की नीति और नियत स्पष्ट है, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। सरकार की नीति से न केवल पर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होंगे। सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में एक लाख कक्षों की स्थापना का लक्ष्य तय किया है।यह बाते विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) नीति-2025 पर संगोष्ठी और मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोशल मीडिया जागरूकता अभियान मे बतौर अध्यक्षीय सम्बोधन में कही ।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास से जुड़े मुद्दों जैसे लिंगानुपात, बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं पर पर सीडीओ अन्ना सुन सहित अन्य अधिकारियों ने चर्चा की। कार्यक्रम में सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को प्रमाणपत्र और उपहार दिए गए तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई।दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस पहल करना रहा।
