तिलोई: चाकू की नोक पर शिक्षिका से लूट, दहशत का माहौल
September 21, 2025
तिलोई/अमेठी। तिलोई क्षेत्र में बदमाशों और चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।क्षेत्र में चोर, बदमाश आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।हाल ही मे क्षेत्र के खानापुर चपरा गांव में एक किसान के घर बीते दिनों हुई लाखों की चोरी की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक बार फिर से अज्ञात बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की शाम घर के बाहर वाकिंग के लिए निकली महिला शिक्षिका से चाकू की नोक पर गले में पहनी 12 ग्राम सोने की चैन लूटकर पुलिसिया गश्त की पोल खोलकर रख दिया।जानकारी के मुताबिक भदमर गांव निवासिनी शिक्षिका सरोजिनी सिंह पत्नी नरेंद्र बहादुर सिंह रोज की भांति शनिवार की शाम खाना पीना खाकर घर के सामने कमई से कोटवा मार्ग पर टहलने निकली थी। जिनको घर से महज चंद कदमों की दूरी पर ही दो अज्ञात बदमाशों ने गले पर चाकू रख मारने का भय दिखाकर उनके गले से सोने की चैन लूटकर फरार हो गए।पीड़ित शिक्षिका ने लूट की सूचना तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दिया।जब तलक डायल 112 और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तलक लुटेरे अपना काम करके मौके से फरार हो गए थे। बहरहाल घर के सामने देर शाम शिक्षिका के साथ हुई लूट की वारदात ने मोहनगंज पुलिस की क्षेत्र गश्त की पोल खोलकर रख दिया है। शिक्षिका के साथ हुई चैन छिनैती की वारदात से स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
.jpg)