गौरीगंज: आज से शुरू होगी रामलीला, हुई बैठक
September 21, 2025
गौरीगंज/अमेठी। श्री रामजानकी मंदिर, चैक बाजार-गौरीगंज में प्रभु श्री राम की कृपानुसार सबके बीच विगत 1909 से चली आ रही धार्मिक परंपरा श्री रामलीला समिति द्वारा श्रीरामलीलामंचन एवं रावण दहन, भरत मिलाप आदि कार्यक्रम(आगामी 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होकर 03 अक्टूबर 2025 तक) सुचारू रूप से सम्पन्न होगा। उपरोक्त महत्वपूर्ण कार्य हेतु समस्त गौरीगंज बाजार के व्यापारी बंधु, युवा साथी, नन्हे मुन्हें बच्चों एवं उन बुजुर्ग परिवारों जिनकी कई पीढ़ियां इस धार्मिक आयोजन में अपना सहयोग करते चली आ रही है के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन में किया गया, जिसमें सभी से आवाहन किया गया कि आप सब इस आगामी कार्यक्रम में अपना भरपूर सहयोग अवश्य करें।आगामी कार्यक्रम के सम्बंध में सभासद प्रतिनिधि शशिकांत गांधी ने यह एक धार्मिक आयोजन है और हम सबको मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शतप्रतिशत सहयोग करें। इसी क्रम में वरिष्ठ सहयोगी बड़े बाबू माता प्रसाद वैश्य ने कहा कि यह हमारे पूर्वजों की धरोहर है हम सबको मिलकर इसको संजोना है। इस कार्यक्रम में प्रमुखतया विश्व हिन्दू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष रामजी अग्रहरि,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, राकेश अग्रहरि, शेष नारायण अग्रहरी, झब्बर, वर्षीय डॉ मेवालाल,युवा साथी ऐजिल वर्मा, अयोध्या प्रसाद अग्रहरी ,ओपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
