Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फिर भारी बारिश का 'खौफ'! उत्तराखंड में आज से 7 दिनों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी


उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद बादल फटने और भूस्खलन से आई तबाही के बाद मौसम साफ रहने से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, अब फिर से राज्य में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 23 से 30 सितंबर तक के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य सरकार ने प्रशासन से सतर्क रहने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि सोमवार को राज्य के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि देहरादून जैसे मैदानी इलाकों में मौसम सूखा रहा, जिससे उमस महसूस की गई।

उन्होंने बताया कि 23 सितंबर से एक बार फिर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 30 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 25 सितंबर के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। यह कुछ ही दिनों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैल सकता है, जिससे इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इस सिस्टम के असर से पश्चिमी हवाएं पीछे हटेंगी और बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी महीने के अंत तक बारिश लौट सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों का मौसम अब शुष्क रहेगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटने की संभावना है, लेकिन सामान्य से कम नमी होने की वजह से बारिश कम होगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से मानसून पूरी तरह विदा होने वाला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |