Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दुर्गा पांडालों में प्रमोद ने टेका मत्था, लोक मंगल की किया कामना


लालगंज/प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को लालगंज एवं रामपुर-संग्रामगढ़ क्षेत्र में मां दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर विविध आयोजनों में शामिल हुए। लालगंज में उन्होंने हरिहर मंदिरम में दुर्गा श्रृंगार समिति द्वारा आयोजित धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आदि शक्ति मां दुर्गा सत्य एवं न्याय तथा सदाचरण के जीवन पथ पर हमें संदेश प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अनीति एवं अत्याचार के विरुद्ध सदैव संघर्षरत रहना ही देवी मां की सच्ची आराधना है। उन्होंने स्वयं तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से रामपुर खास के लोक मंगल में वृद्धि एवं समृद्धि की भी देवी मां से प्रार्थना किया। उन्होंने लालगंज में घुइसरनाथ रोड, रायबरेली रोड, कालाकांकर रोड पर स्थापित पांडालों में दर्शन पूजन किया। नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा बाबा घुइसरनाथ रोड पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को श्रीफल तथा मां दुर्गा का चित्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने रामपुर बावली, धारूपुर, मोठिन, रामपुर, रानीगंज कैथौला, बेलहा, मेढ़ावां, रायपुर तियांई में भी धार्मिक आयोजन को लेकर कार्यक्रमों में लोगों के मंगलमय भविष्य की मंगल कामना किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अमित सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, पप्पू तिवारी, कमल सिंह, राजू सिंह, भुवनेश्वर शुक्ल, छोटे सिंह, जय सिंह, रामचंद्र तिवारी, छोटेलाल सरोज, रामू मिश्र, राजू पांडेय, विकास मिश्र, आशीष कौशल, दारा सिंह, धर्मराज, मुरलीधर तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, मोनू पांडेय आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |