Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः मिशन शक्ति 5.0 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन


प्रतापगढ। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मन्दाह (साल्हीपुर) मंगरौरा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढिढुई पट्टी में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढिढुई पट्टी में मुख्य अतिथि राना सिहं भाजपा नेता तथा अधीक्षक पट्टी डॉ आर०पी० भारतीय द्वारा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, शगुन कीट वितरण किया गया तथा नवजात बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मन्दाह (साल्हीपुर) मंगरौरा में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार तथा अधीक्षक डॉ डी०पी सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम से संम्बधित योजनाओं के बारे में बताया गया तथा किशोरियों को सेंट्री नैपकिन वितरित किया गया तथा अधीक्षक डॉ डी०पी० सिंह द्वारा बच्चों के टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व जाँच के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवा वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |