अमेठी: जनता को मिली राहत! 54 लाख 17 हजार 771 रुपये की लागत से ट्रांसफार्मर समर्पित
September 22, 2025
अमेठी । सांसद किशोरी लाल शर्मा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत विद्युत वितरण कार्यों का लोकार्पण किया। उसी क्रम में वे केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, में आयोजित कार्यक्रम में 250 केवीए क्षमता के चार ट्राली ट्रांसफार्मर अमेठी गौरीगंज जगदीशपुर तिलोई हेतु विभाग को सौंपा। सांसद का यह प्रयास अमेठी के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को और सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में अति महत्वपूर्ण कदम है। ट्राली ट्रांसफार्मर की सुविधा से न केवल आपातकालीन स्थिति में तत्काल विद्युत व्यवस्था बहाल की जा सकेगी बल्कि अमेठी की सम्मानित जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ भी मिलेगा।किशोरी लाल शर्मा ने हमेशा अमेठी की जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी है। विद्युत वितरण से संबंधित यह प्रशंसनीय पहल किसानों, छात्रों, व्यापारियों तथा आम जनमानस सभी को लाभान्वित करेगी। उनके नेतृत्व में अमेठी के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह कार्य एक और मील का पत्थर साबित होगा।सांसद ने कहा अमेठी गौरीगंज जगदीशपुर तिलोई में ढाई सौ ाट। के ट्रांसफार्मर जिसमें एक ट्रांसफार्मर की लागत 10 लाख 84 हजार 879 रुपए है यह अमेठी की सम्मानित जनता की मांग पर विभाग को सौंपा गया। सांसद द्वारा तिलोई के ग्राम पंचायत लुधवरिया के पूरे काशीराम में अमरीश के घर तक विद्युतीकरण कार्य रूपये 57424, भेटुआ के ग्राम पंचायत भरेथा पूरे गणेश लाल में विद्युतीकरण 325789, व घटकौर के पूरे खान जहांन में 199695,अमेठी के जंगल रामनगर पूरे गोसाई में 59685 से विद्युतीकरण शुकुल बाजार के भातानो तिराहे के पास ट्रांसफार्मर स्थापना कर 187090 जगदीशपुर ग्राम पंचायत बाग मीरा सत्य रोड विद्युतीकरण 248572 रूपये से कराएं गए, लोकार्पण कार्यक्रम के समय अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल एवं बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे,।
