Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे किशोर, जिम्मेदार बेखबर


जगदीशपुर/अमेठी। नाबालिग किसकी अनुमति से सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं, इस प्रश्न पर जिम्मेदार चुप्पी साधे देखे जा रहे हैं। विभाग के जिम्मेदारों को बच्चों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। क्षेत्र के प्रमुख चैराहों पर नाबालिग खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिम्मेदारों के आंखों के सामने न केवल वाहन दौड़ा रहे बल्कि मोटरयान नियमों का भी मखौल उड़ा रहे हैं। जिम्मेदारों की घोर लापरवाही के कारण नाबालिग खुद के साथ अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। जबकि, आए दिन क्षेत्र में कहीं ना कहीं बच्चों के चक्कर में राहगीरों पर मुसीबत बनी देखी जाती है। इसके बावजूद न विभाग के जिम्मेदार न ही अभिभावकों ने सबक लिया। नतीजन चैराहों पर हादसे होते  देखे जाते के रहे हैं।फिर भी पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ देखा जाता है। क्षेत्रवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर दैनिक विधान केसरी टीम ने चैराहों का जायजा लिया तो चैंकाने वाली तस्वीर सामने आई। स्कूलों में नाबालिग छात्र बाइक और छात्राएं स्कूटी लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। दोपहर को छुट्टी होने के बाद मुख्य चैराहों पर बेखौफ फर्राटे भर रहे हैं। जबकि, नाबालिगों का वाहन चलाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, फिर भी न तो अभिभावकों को परवाह है और न ही शिक्षकों को। यही वजह है। कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी नाबालिग वाहन चालकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। नाबालिगों के वाहन चलाने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।  किशोर बगैर हेलमेट के तेज गति से बाइक चलाते सड़कों पर दिख रहे हैं लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।क्षेत्र के विभिन्न इलाकों नाबालिग छात्र पावर बाइक स्पीड से दौड़ा रहे हैं। आगे चल रहे वाहनों को ओवरटेक कर रोंग साइड आ जाते हैं। ऐसे में अपनी लेन में चल रहे वाहनों से टकरा जाते हैं। सड़कों पर आए दिन हादसे होते देखे जाते हैं। अधिकतर मामले समझाइश के कारण थाने तक नहीं पहुंचते। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी, अभिभावक बेपरवाह बने हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |