Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: राष्ट्रीय क्षय (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित हुआ! बी.एन.प्रसाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने लिए 50 टीबी मरीज गोद


लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय(टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम(एनटीईपी) के तहत शनिवार को ठाकुरगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय में टीबी मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके तहत बी.एन.प्रसाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा 50 टीबी रोगियों को गोद लिया गया और उन्हें पोषण पोटली वितरित की गयी द्यमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी.सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि टीबी मुक्त जनपद को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति, संस्थान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान से जुड़े द्य लोग अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझें द्य टीबी मरीजों को गोद लेकर न केवल उन्हें पोषणात्मक सहयोग दें बल्कि उन्हें  भावनात्मक सहयोग भी दें कि वह इस बीमारी से लड़ने में अकेले नहीं हैं द्य उनके साथ सरकार, विभाग और समाज के अन्य लोग भी शामिल हैं द्य इसी क्रम में कॉलेज 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके इलाज पूरा होने तक हर माह पौष्टिक खाद्य सामग्री उन्हें उपलब्ध कराएगा द्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीबी मरीजों को पोषण सामग्री देने के अलावा अन्य किसी भी रूप में उनकी मदद कर सकते हैं द्य उन्होंने लोगों, संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की द्यजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.ए.के.सिंघल ने कहा कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों के पोषण के लिए निक्षय पोषण योजना चल रही है जिसके तहत इलाज के दौरान टीबी  मरीजों को 1000 रूपये कि धनराशी हर माह खाते में भेजी जाती है द्य जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.पी.सिंह ने कहा कि ठाकुरगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय में  350 टीबी मरीज पंजीकृत हैं जिनमें 125 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण पहले किया जा चुका है और 50 को आज पोषण पोटली  वितरित की गयी  है द्य टीबी मरीजों के इलाज में दवा खाने के साथ-साथ पौष्टिक खाने का सेवन भी बहुत जरूरी होता है द्य मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इंजीनियरिंग कॉलेज के  चेयरमैन महेश सिंह पटेल, निदेशक प्रो. अजीत कुमार सिंह, रजिस्ट्रार विकास कुमार सचान और असिस्टेंट रजिस्ट्रार  विनय वर्मा का धन्यवाद किया द्यइस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी,  कॉलेज के प्रबन्धक, क्षेत्रीय पार्षद राम अवतार कनौजिया, अस्पताल के कर्मी और एनटीईपी के कर्मचारी मौजूद रहे द्यइसी क्रम में डॉ एम.सी. सक्सेना कॉलेज द्वारा कैरियर मेडिकल कॉलेज के 30 टीबी रोगियों को और  काकोरी स्थित यूनिटी पीजी कॉलेज द्वारा काकोरी सीएचसी पर पंजीकृत 15 टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली वितरित की गयी द्य इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी के अधीक्षक डॉक्टर केडी मिश्रा विजय मौर्य सुजीत कुमार के साथ यूनिटी कॉलेज से शोयब जैदी, सौरभ मिश्रा उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |