Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः लोक कल्याण मेले में नगरीय निकायों पर 496 स्ट्रीट फूड वेन्डरों को दिया गया प्रशिक्षण


प्रतापगढ़। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय अभय कुमार सिंह ने बुधवार को बताया है कि राज्य शहरी आजीविका मिशन (राज्य नगरीय विकास अभिकरण, सूडा, उ०प्र०) के द्वारा पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक 16 दिवसीय विशेष अभियान “लोक कल्याण मेले का आयोजन सम्पूर्ण उ०प्र० में किया जा रहा है तथा मेले भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ०एस०एस०ए०आई०) के समन्वय से स्ट्रीट फूड वेन्डर का प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रतापगढ़ के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा कराया जा रहा है। उन्होने बताया है कि जनपद के 01 नगर पालिका परिषद बेल्हा व 07 नगर पंचायतों पर विभिन्न तिथियों में कुल 496 स्ट्रीट फूड वेन्डरां का प्रशिक्षण कराया गया। उन्होने बताया है कि लालगंज नगर पंचायत में दिनांक 18.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा० तूलिका शर्मा द्वारा 32 स्ट्रीट फूड वेन्डरों का प्रशिक्षण, कटरा मेदनीगंज नगर पंचायत में दिनांक 19.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह द्वारा 24 स्ट्रीट फूड वेन्डरों का प्रशिक्षण, कुण्डा नगर पंचायत दिनांक 19.09.2025 व 20.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार दुबे द्वारा 144 स्ट्रीट फूड वेन्डरों का प्रशिक्षण, हीरागंज बाजार नगर पंचायत में दिनांक 20.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार दुबे द्वारा 27 स्ट्रीट फूड वेन्डरों का प्रशिक्षण, रामगंज नगर पंचायत दिनांक 22.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी यादव संजय कुमार नन्हकू खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 89 स्ट्रीट फूड वेन्डरों का प्रशिक्षण, नगर पालिका परिषद् बेल्हा स्थित दिनांक 23.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहाब उद्दीन सिद्दीकी द्वारा 70 स्ट्रीट फूड वेन्डरों का प्रशिक्षण, ढकवा नगर पंचायत दिनांक 23.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी यादव संजय कुमार नन्हकू द्वारा 79 स्ट्रीट फूड वेन्डरों का प्रशिक्षण, गड़वारा नगर पंचायत दिनांक 23.09.2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह द्वारा 31 स्ट्रीट फूड वेन्डरों का प्रशिक्षण कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |