Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः राजनैतिक दलों के साथ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न! विधान परिषद सदस्यों के चुनाव हेतु मतदाता सूची का पुनरीक्षण 30 सितम्बर से होगा प्रारम्भ


प्रतापगढ़। जिले में उप जिला निर्वाचन अधिकारीध्अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति की अध्यक्षता में एन0आई0सी0 सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ अर्हता तिथि 01.11.2025 के आधार पर विधान परिषद के लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश की विधान परिषद के 05 स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों यथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ एवं इलाहाबाद-झांसी तथा 06 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों यथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद एवं गोरखपुर-फैजाबाद के सदस्यों का कार्यकाल आगामी वर्ष 06 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण इन निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। 

उन्होने बताया है कि अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 के आधार पर यह पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में 30 सितंबर 2025 से प्रारंभ होगा। इस निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 30 सितंबर को सार्वजनिक नोटिस जारी होगा। 15 अक्टूबर को समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन तथा 25 अक्टूबर को इसका द्वितीय पुनर्प्रकाशन होगा। फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर तथा 20 नवंबर को पांडुलिपियों की तैयारी व निर्वाचन नामावलियों का मुद्रण होगा। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 25 नवंबर को होगा। दावें-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक है। 25 दिसम्बर तक दावें-आपत्तियों का निस्तारण होगा और अनुपूरक सूची तैयार कर मुद्रित की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को होगा।

उन्होंने बताया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-18 में आवेदन करना होता है, आवेदक को अर्हता तिथि 01.11.2025 से कम से कम 03 वर्ष पूर्व स्नातक हो या इसके समकक्ष अर्हता रखता हो। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के नाम पंजीकृत कराने हेतु प्रारूप-18 दावा जिसमें मतदाता की फोटो मतदाता पहचान पत्र, आधार नम्बर (स्वैक्षिक), आवेदक का पूर्ण पता के साथ-साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की नामावली की भाग संख्या व मतदाता क्रमांक एवं जन्म तिथि भी अंकित करना होगा। इसी प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदक को प्रारूप-19 पर आवेदन करना होता है, 01.11.2025 अर्हता तिथि से पहले राज्य के माध्यमिक स्तर के शैक्षिक संस्थानों में विगत 06 वर्षों में 03 वर्ष से शिक्षण कार्य किया हो। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के नाम पंजीकृत कराने हेतु प्रारूप-19 पर मतदाता की फोटो, मतदाता पहचान पत्र, आधार नम्बर (स्वैक्षिक), आवेदक का पूर्ण पता के साथ-साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की नामावली की भाग संख्या व मतदाता क्रमांक एवं जन्म तिथि भी अंकित करना होगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 19 मतदेय स्थल तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 19 मतदेय स्थल है। उन्होने राजनैतिक दलों से कहा कि जिला मुख्यालय पर 02 बूथ बनाये गये है जिनमें तहसील सदर व राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ सम्मिलित है तथा 17 ब्लाकों में 1-1 बूथ बनाया गया है। उन्होने सभी राजनैतिक दलों से कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगो के फार्म भरवाकर बनाये गये बूथों पर जमा किया जाये। किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या आये तो पहले से अवगत करा दिया जाये जिससे समस्या का समाधान कराया जा सके। बैठक में उपजिलाधिकारी तनवीर अहमद, भाजपा के अनुराग मिश्रा, कांग्रेस पार्टी के सुरेश कुमार मिश्रा, समाजवादी पार्टी के निसार अहमद, बसपा के योगेश कुमार सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पार्टी पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |