Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः तुलसीसदन में लगायी गयी प्रदर्शनी का आईटीआई के छात्र-छात्राओं व जनसामान्य ने किया अवलोकन! आईटीआई के छात्र-छात्राओं नें क्यू आर कोड स्कैन कर विकसित उत्तर प्रदेश 2047 हेतु सुझाव साझा किय


प्रतापगढ़। जिले के तुलसीसदन (हादीहाल) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया / 2047 तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओंध्परियोजनाओं व उपलब्ध्यिं विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक के लिए तुलसीसदन (हादीहाल) परिसर में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ द्वारा स्थापित करायी गयी 15 दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आठवें दिन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यदेशक एनयू खान के नेतृत्व में आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान छात्र-छाओं ने “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश / 2047” अभियान के क्यू आर कोड को स्कैन कर अपने-अपने विचार और सुझाव साझा किये। प्रदर्शनी केंद्र व प्रदेश सरकार कि विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। छात्र-छात्राओं व जनसामान्य ने केंद्र प्रदेश सरकार के विकास योजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी को देखा तथा प्रदर्शनी की सराहना की। प्रदर्शनी में विकसित भारत न्यू इंडिया 2047 की झलक दिखाते हुए विकास योजनाओं, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित चित्र और विवरण लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि यह प्रदर्शनी दिनांक 02 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |