Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महिला ने पति के रिश्तेदारों को खिला दिया जहरीला मशरूम, 3 की हो गई मौत


ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने सोमवार को एक महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। महिला को अपने अलग रहे पति के रिश्तेदारों को जहरीले मशरूम खिलाकर जान से मारने की कोशिश का दोषी पाया गया है। महिला ने 4 रिश्तेदारों को जहरीला मशरूम खिलाया था जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई थी। महिला ने घर पर भोज रखा था और उसने रिश्तेदारों के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने एरिन पैटरसन को आजीवन कारावास की जो सजा सुनायी है उसमें कम से कम 33 साल तक पैरोल की कोई संभावना नहीं होगी। विक्टोरिया राज्य के सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुनाते हुए कोर्ट के जज क्रिस्टोफर बील ने कहा कि पैटरसन ने विश्वासघात किया था।

आपको बता दें कि एरिन पैटरसन ने साल 2023 में अपने घर पर भोज का आयोजन किया था। इसमें उसके ससुराल के लोग शामिल हुए थे लेकिन उसका पति साइमन पैटरसन नहीं आया। इस भोज में एरिन पैटरसन ने जहरीले मशरूम मिलाकर भोजन परोसा था। महिला ने अपने रिश्तेदारों को झूठा बहाना देकर बुलाया था कि उसे कैंसर हो गया है। हालांकि, एरिन का अब भी दावा है कि उसने मशरूम गलती से इस्तेमाल किए थे।

एरिन के यहां भोज में 4 मेहमान शामिल हुए थे। इनमें से 3 यानी एरिन के ससुर-सास डॉन और गेल पैटरसन व गेल की बहन हीथर विल्किंसन की भोजन करने के बाद अस्पताल में मौत हो गयी थी। हीथर के पति इयान भोजन के दौरान बच गया। इन सभी को जहरीला मशरूम युक्त भोजन परोसा गया था।

इस मामले में फैसला सुनाते हुए जज क्रिस्टोफर बील ने कहा- ‘‘आपके (पैटरसन) शिकार आपके रिश्तेदार थे, जिन्होंने वर्षों तक आपको और आपके बच्चों को सहारा दिया था। आपने न केवल तीन लोगों की जान ली, बल्कि इयान विल्किंसन के स्वास्थ्य को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया और अपने ही बच्चों को उनके दादा-दादी के प्यार से वंचित कर दिया।’’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |