आगरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं के बीच पेम्पलेट वितरित कर शासन की महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए, ताकि किसी भी परिस्थिति में वे तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में सहभागिता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। साथ ही सामाजिक सम्मान और प्रोत्साहन स्वरूप महिलाओं को साड़ियों का वितरण भी किया गया। स्थानीय महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का अहसास मिलता है।
