नवरात्रि की नवमी कब है 30 सितंबर या 1 अक्टूबर? जानिए
September 23, 2025
महा नवमी नवरात्रि पर्व का आखिरी दिन होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) की पूजा की जाती है। इस दिन के महत्वपूर्ण अनुष्ठान में कन्या पूजन (Kanya Pujan) और हवन पूजन (Havan Pujan) शामिल है। चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी (Ram Navami) के नाम से जाना जाता है तो वहीं शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को महा नवमी (Maha Navami) या दुर्गा नवमी (Durga Navami) कहा जाता है। चूंकि इस समय शारदीय नवरात्रि चल रही हैं तो इसलिए इस बार की नवमी महा नवमी कहलाएगी। चलिए जानते हैं इस साल महा नवमी कब मनाई जाएगी।
नवरात्रि महा नवमी कब है 2025
इस बार नवमी की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन चल रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस साल एक नवरात्र बढ़ गया है। जिस कारण से इस बार नवरात्रि की नवमी 1 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी।
नवरात्रि नवमी हवन पूजन मुहूर्त 2025
नवरात्रि की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ हवन पूजन किया जाता है। 1 अक्टूबर को हवन पूजन मुहूर्त सुबह 06:14 से शाम 06:07 बजे तक रहेगा। नवमी तिथि का प्रारम्भ 30 सितम्बर 2025 को 06:06 पी एम बजे होगा और इसका समापन 1 अक्टूबर 2025 को 07:01 पी एम बजे होगा।
नवरात्रि नवमी पर कन्या पूजन का महत्व
नवरात्रि नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन कन्याओं को भोजन कराने से नौ दिन की पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त हो जाता है। साथ ही माता रानी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
