Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 अवैध बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग लंबे समय से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने इन सभी बांग्लादेशियों को दक्षिण दिल्ली से पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए सभी अवैध बांग्लादेशियों को जल्द ही डिपोर्ट कर वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।

बीते दिनों त्रिपुरा के गोमती जिले में पुलिस ने पांच बांग्लादेशी कामगारों को हिरासत में लिया। इन सभी को जल्द ही उनके देश वापस भेजा जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने 19 सितंबर को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, ये सभी बांग्लादेशी नागरिक महारानी इलाके में निर्माण और फर्नीचर का काम कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वे कुछ दिन पहले ही भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे।

उदयपुर की उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी देबांजलि रे ने बताया कि गुरुवार को महारानी इलाके में तलाशी के दौरान पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा को रोका। पूछताछ में शक होने पर पांचों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया। देबांजलि रे ने बताया था, "इन पांचों मजदूरों को पश्चिमी त्रिपुरा में स्थित राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक आश्रय गृह में भेज दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) अब इन्हें वापस भेजने के लिए बांग्लादेशी समकक्षों से बात करेगा।"

अधिकारी ने यह भी बताया था कि केंद्र सरकार से राज्य को निर्देश मिला है कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को तुरंत गिरफ्तार करने के बजाय, उन्हें सरकारी आश्रय गृह में रखा जाए। पहले, घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाता था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |