Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: 25 हजार का इनामियाँ गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


अहरौरा/मिर्जापुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं इनामियाँध्पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक थाना अहरौरा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेमरा नहर चैराहे के पास से गैंगेस्टर अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार के इनामियाँ अभियुक्त चन्दन कुमार सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी सिरसी थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |