Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः मेडिकल कॉलेज में नये एमबीबीएस बैच के लिए फाउंडेशन कोर्स शुरू! छात्रों को चिकित्सा शिक्षा की बारीकियों से कराया जा रहा परिचय, 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम


पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत में नये एमबीबीएस बैच-2025 के लिए फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ किया गया। यह कोर्स 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य नये छात्रों को चिकित्सा शिक्षा का व्यापक परिचय देना और उन्हें आवश्यक कौशल एवं ज्ञान से लैस करना है।

कोर्स का उद्घाटन अकादमिक डीन डॉ. श्रेयसी वक्श ने किया। उन्होंने छात्रों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया। पहले दो दिनों में छात्रों को फेज-1 और फेज-2 विभागों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सक्सेना और डॉ. श्रेयसी वक्श ने निगरानी की।छात्रों को रैगिंग विरोधी नियमों और हॉस्टल अनुशासन से भी अवगत कराया गया। डॉ. मुकेश पांडेय ने छात्रों को जानकारी दी जबकि छात्राओं को डॉ. पूजा सिदवानी ने मार्गदर्शन किया।दूसरे दिन, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम चंद्र श्रीवास्तव ने ‘कॉम्पिटेंसी बेस्ड मेडिकल एजुकेशन’ (सीबीएमई) पर विस्तृत चर्चा की। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान ने स्वास्थ्य लक्ष्यों व चिकित्सा स्नातकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. पंकज केशवानी ने आईटी एवं कंप्यूटर पर परिचयात्मक कक्षा ली जबकि डॉ. शकील अहमद ने जीवनशैली में बदलाव की अहमियत बताई।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें चिकित्सा जगत में सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति त्रिवेदी, डॉ. स्नेह सुमन, डॉ. सागर, डॉ. कमलेश, डॉ. पीयूष और डॉ. फरीद सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |