Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जहानाबाद सीएचसी में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का आयोजन! ब्लाक प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन, विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने दी सेवाएं


पीलीभीत। ललौरीखेडा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानाबाद में मंगलवार को “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शिविर में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया।उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और कहा कि “नारी का स्वास्थ्य परिवार और समाज की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा ऐसे शिविर आयोजित कर इसे सुनिश्चित किया जा रहा है।”शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण, ब्लड प्रेशर, शुगर व हीमोग्लोबिन जांच के साथ ही परिवार नियोजन, मानसिक स्वास्थ्य और किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी थें।  डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. अफरा शरीफ, डॉ. शकील, डॉ. अंकुल अग्रवाल, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. योगेन्द्र कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश गंगवार, डॉ. सौरभ गंगवार, डॉ. देवेंद्र अस्थाना, रवि कुमार (रतनाकर रवि), अनिकेत यादव (बीएचडब्ल्यू), ब्रजमोहन (मेल स्टाफ नर्स), शोभा वी लाल (स्टाफ नर्स), नाजनीन हसन (स्टाफ नर्स), तुलाराम मिश्रा (एलटी), संदीप (फार्मासिस्ट) और उबैश (स्वीपर)। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी जैसे श्रीमती पल्लवी सक्सेना, आसिफ अली, प्रेमलता सक्सेना, मोहन लाल भी उपस्थित रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश गंगवार ने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण अंचल में महिलाओं और बच्चों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |