Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: सेवा पखवाड़ा-2025 के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


मिर्जापुर। महुअरिया स्थित पी0एम0श्री राजकीय इण्टर कालेज मीरजापुर में सेवा पखवाड़ा-2025 के अन्तर्गत ‘‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना 2047’’ विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ नोडल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम, सह नोडल डाॅ विजय बहादुर राजकीय महाविद्यालय उमरिया, निर्णायक मण्डल के सदस्यों में अनिल कुमार राव बी0एल0जे इण्टर कालेज मीरजापुर,बृजेश कुमार गौतम जनता इण्टर कालेज बरेवां, दयानन्द जनता इण्टर कालेज बरगवां कूबा,उप प्रधानाचार्य महेन्द्रनाथ, पर्यवेक्षक डा0 कृपानाथ, सन्तोष कुमार द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रतियोगिता तीन वर्गों कक्षा 09 से 12 तक के छात्रध्छात्राओं का जूनियर वर्ग, स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं का सीनियर वर्ग तथा सामान्य जनमानस वर्ग में आयोजित किया गया। उक्त तीनों वर्गों में कुल 107 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। नियुक्त निर्णायक मण्डल के सदस्यों के कुशल मूल्यांकन से जूनियर वर्ग में प्रियाराज जनता इण्टर कालेज बरेवां प्रथम,आंचल दुबे राजकीय हाईस्कूल इंदी वीरशाहपुर द्वितीय एवं अनिकेत सिंह राठौड़ बी0 एल0जे0 इण्टर कालेज मीरजापुर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर संवर्ग में श्रेया गुप्ता के0 बी0पी0जी0 कालेज मीरजापुर प्रथम, निधि देवांशी के0 बी0पी0जी0 कालेज मीरजापुर द्वितीय एवं राजनन्दिनी के0 बी0पी0जी0 कालेज मीरजापुर तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य वर्ग में रोहित विश्वकर्मा संगमोहाल मीरजापुर प्रथम, संजय कुमार तेंदुआ कला मीरजापुर द्वितीय तथा आजाद कपूर पारदहा मा0 तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में जिला निरीक्षक कार्यालय से जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह,अनिल कुमार, प्रसून, आयोजक विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार कश्यप, रवीन्द्र कुमार सिंह,नीरजाकांत व अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक रमाशंकर व अतुल दुबे के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |