Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार


अहरौरा/मिर्जापुर। अहरौरा क्षेत्र अन्तर्गत हिन्दू धर्मावलम्बियों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में संपरिवर्तन कराने सम्बन्धी आरोपों के सम्बन्ध में वादी श्री इन्द्रासन पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी कंचनपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दी गयी लिखित तहरीर पर थाना अहरौरा पर विधि विरूद्ध धर्मसंपरिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 बनाम देव सहायम डैनियल राज पुत्र देव बिचईया निवासी टी0एन0 कुदकुड़ी थाना पुलियनगुड़ी जनपद तेनकाशी तमिलनाडु तथा मिथिलेश कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल नि0 भरौलियॉ थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 आशीष कुमार सिंह थाना अहरौरा द्वारा सम्पादित की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा तत्काल टीमें बनाकर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व साक्ष्य संकलन के निर्देश दिये गये।

 थाना अहरौरा की पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जॉच की गयी तो पाया गया कि चर्च में कुछ लोगों को धर्मपरिवर्तन कराने के लिए एकत्र किया गया है और उन्हें प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन के लिए प्रोत्साहित कियाजा रहा है । इस अवैध कार्य में संलिप्त 02 व्यक्तियों क्रमशः देव सहायम डैनियल राज पुत्र देवबिचईया निवासी टी0एन0 कुदकुड़ी थाना पुलियनगुड़ी जनपद तेनकाशी तमिलनाडु तथा मिथिलेश कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल नि0 भरौलियॉ थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |