Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: इंद्रानगर प्रियदर्शिनी वार्ड के 200 कार्यकर्ता जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) से जुड़े


लखनऊ। इंद्रानगर प्रियदर्शिनी वार्ड के लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने आमोद सिंह के नेतृत्व में आज जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह रजावत और लखनऊ जिला अध्यक्ष सूरज सिंह संग्राम ने नए कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर पार्टी में शामिल किया।इस अवसर पर डॉ. बृजेश सिंह रजावत ने कहा कि “युवाओं और महिलाओं के लोकप्रिय नेता माननीय राजा भैया जी ने अपने दम पर जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) को प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।”उन्होंने आगे कहा कि पार्टी न केवल राजनीतिक नेतृत्व बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता तक अपनी नीतियों व योजनाओं को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में राजकुमार सिंह, निर्भया सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, हरिओम गुप्ता, अरुण रावत, विकास रावत, विशेष रावत, आजाद रावत, अशोक रावत, शशिकांत द्विवेदी, मनोज रावत, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद रेहान, गौतम तिवारी, देवेंद्र पांडे, अतुल तिवारी, शशि भान सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पार्टी के विजन और आगामी योजनाओं पर उत्साहपूर्वक चर्चा की और अपने क्षेत्र में पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।डॉ. रजावत ने अंत में कहा कि युवाओं का बढ़ता जुड़ाव और नए सदस्य संगठन को और सशक्त बनाएंगे, जिससे जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) प्रदेश में सकारात्मक बदलाव की एक मजबूत ताकत बनकर उभर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |