Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दर्दनाक सड़क हादसा! पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक ही परिवार के 11 लोगों की गई जान


पाकिस्तान में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है। सड़क हादसे में एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग घायल हुए हैं। बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले में उस समय हुआ, जब वाहन ब्रेक फेल हो जाने के कारण खाई में गिर गया। वाहन झोब जिले से डेरा इस्माइल खान को ओर जा रहा था।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 5 महिला, एक पुरुष और एक बच्चे के शव समेत 7 शव बरामद किए गए हैं। 3 घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

पाकिस्तान में इसी साल जुलाई के महीने में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस बस दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए है। हादसा उस वक्त हुआ था जब बस इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी। बस पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में बलकसार के पास खाई में गिर गई थी। वाहन में 40 से अधिक यात्री सवार थे। बस का एक टायर फट जाने के कारण यह हादसा हुआ था।

जुलाई से पहले इसी साल अप्रैल के महीने में भी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई था। एक यात्री बस और एक तीन पहिया वाहन के बीच दुर्घटना जरानवाला में हुई थी। बस जरानवाला से लाहौर जा रही थी तभी उसकी टक्कर तीन पहिया वाहन से हो गई थी। खराब सड़कें, सुरक्षा जागरूकता की कमी और यातायात नियमों की अनदेखी अक्सर पाकिस्तान में घातक दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |