Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः स्वास्थ्य मेला! सीएचसी में 1124 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर वितरित की गई निःशुल्क दवाएं


कोहड़ौर/प्रतापगढ़। जिले के नगर पंचायत कोहड़ौर अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ौर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने फीता काटकर किया।स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में जिले के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। मेले में आए सभी मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया गया। मेले में लगभग 1124 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान सीएचसी डॉ. देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संबंधी योजनाओं के प्रति आमजनमानस में जागरूकता बढ़ाना है। मेले में सामान्य चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, दंत चिकित्सा, नेत्र रोग, कान-नाक-गला, त्वचा रोग, पोषण परामर्श, एड्स, टीबी, कुष्ठ और मलेरिया नियंत्रण से संबंधित जांच व परामर्श सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।  डॉ देवेंद्र ने कहा कि हमारे चिकित्सक पूरे मन से काम कर रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप अभियान को सफल बनाया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ष्स्वस्थ नारी सशक्त परिवारष् अभियान चलाया जा रहा जिसका उद्देश्य है प्रत्येक महिला स्वस्थ्य हो क्योंकि जब महिला स्वस्थ्य रहेगी तो परिवार सशक्त रहेगा और परिवार सशक्त होगा तो देश विकसित होगा। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डा. इन्द्र भूषण वर्मा, जनरल फिजीशियन डा. चन्दन त्रिपाठी, हड्डी रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डा. अमरनाथ, नेत्र रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डा. श्याम भार्गव, ईएनटी (सर्जन) डा. इन्द्र प्रकाश प्रजापति, दन्त रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डा. शिवानी कटियार, डॉ राजेश गिरि , संध्या मिश्रा, रत्नेश पांडेय, अरविंद उपाध्याय, बलिराम सिंह सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |