Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों में आक्रोश, 10 सितंबर को देंगे ज्ञापन


बाराबंकी । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, की जिला पंचायत स्थित कार्यालय में सोमवार को जनपदीय एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने का आदेश शिक्षकों के साथ अन्याय है। इसे मानवीय दृष्टि से निरस्त किए जाने की मांग उठाते हुए तय किया गया कि आगामी 10 सितंबर को शिक्षक संघ गन्ना संस्थान परिसर,  में एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री व प्रदेश के शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देंगे।बैठक में उमानाथ मिश्र, डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, श्याम किशोर बाजपेई, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, ललित वर्मा, अनवार अहमद, विश्वजीत सिंह, प्रमेन्द्र कुमार, जय कुमार, आशुतोष नाथ मिश्र सहित कई शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |