Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों के मामले में तत्काल जांच किए जाने के संबंध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस प्रकरण में अब तक चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया अत्यंत नकारात्मक और आपत्तिजनक रही है।

सोनभद्र। आजाद अधिकार सेना ने आज (पार्टी के वरिष्ठतम पदाधिकारी का नाम) जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों के संबंध में तत्काल जांच किए जाने के संबंध में राष्ट्रपति के नाम प्रत्यावेदन सौंपा.प्रत्यावेदन में कहा गया कि राहुल गांधी द्वारा बेंगलुरु के विधानसभा क्षेत्र के संबंध में प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए गए. इस प्रेस वार्ता से स्पष्ट है कि इसमें तथ्यपरक प्रस्तुतीकरण किया गया.इसके विपरीत इस प्रकरण में अब तक चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया अत्यंत नकारात्मक और आपत्तिजनक रही है. चुनाव आयोग को राहुल गांधी से इस संबंध में साक्ष्य प्राप्त कर उसकी निष्पक्ष जांच कर जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए था. इसके विपरीत आयोग द्वारा राहुल गांधी से शपथ मांगे जाने के नाम पर मामले को आयोग बनाम राहुल गांधी का स्वरूप दिया जा रहा है, जो आपत्तिजनक है। अतः आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति से चुनाव आयोग को तत्काल राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों का संज्ञान लेते हुए इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करा कर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने के निर्देश देने की मांग की है.।विरोध प्रदर्शन के दौरान (प्रदर्शन के समय उपस्थित लोगों के नाम) उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष शोभित कुमार सिंह, जिला सचिव लवकुश कुमार मीडिया प्रभारी सुनील कुमार और नगमा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जायसवाल मौजूद।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |