Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: विवेकानंद प्रेक्षागृह, में मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता,में स्वयं सहायता समूह की हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।

सीडीओ ने कहा महिला चाहे तो दुनिया का कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है।

सोनभद्र। समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया,  समूह की महिलाओं ने गीत, अपनी कहानी अपनी जुबानी महोदय के समक्ष व्यक्त किया जिसे सुनकर के महोदय ने महिलाओं से कई तरह के सवाल भी पूछे और किस तरीके से वह गांव से निकाल करके आज इस बड़े मंच तक पहुंची हैं इस संबंध में भी जाना, महिलाओं के हौसले को देखकर के सीडीओ ने कहा कि यदि महिला चाहे ले तो दुनिया का कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है सारे कार्यों को बहुत ही आसानी और सुगमता से कर सकती है विशेष रूप से आज आयोजित तिरंगा राखी बनाने के कार्य को भी आपने बारीकियां से देखा एवं सरहन किया, महिलाओं के द्वारा 10 मिनट के अंदर तैयार की गई तिरंगा राखी की आपने प्रशंसा की, महिलाओं ने जब पूछा कि मैडम सबसे अच्छी राखी किसकी है तो महोदय ने कहा कि आप सब ने इतनी सुंदर राखी बनाई है कि यह कह पाना की किसकी राखी अच्छी है और किसकी राखी खराब है अतिशयोक्ति होगी इसलिए आप सभी लोगों ने बहुत ही बेहतर राखी बनाई बनाई है।  महिलाओं ने सुंदर रंगोली भी बनाई थी जिसकी सराहना महोदय के द्वारा किया गया।  महिलाओं ने देशभक्ति गीतों पर डांस भी किया । बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को आपके द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। आपने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरीके से आपके साथ है आप आजीविका एवं अपने विकास के लिए जिस भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा मुझे रखती हैं मैं सहयोग करने का प्रयास करूंगी। जिले के विकास विभाग की मुखिया को अपने मध्य पाकर के महिलाएं फूले नहीं समा रही थी उनके खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, सावित्री देवी समूह सदस्य ने कहा कि हम लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने बड़े अधिकारी के साथ उन्हें बात करने का मौका मिलेगा एवं साथ में डांस करने का भी मौका मिलेगा।  सभी महिलाओं ने मैडम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और आग्रह किया कि  आप हमेशा हम लोगों के कार्यक्रम में आते रहिए आपके आने से हम लोगों का उत्साह बढ़ेगऔर मनोबल बढ़ेगा और हम लोग आगे बढ़ सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |