Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: "भारत हॉस्पिटल सर्जिकल सेंटर का संचालक व फर्जी डॉक्टर भेजा गया जेल।

थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 175/25 धारा 105 बीएनस के तहत दर्ज।

सोनभद्र/कोन। राजीव रंजन पाठक पुत्र स्व0 जंयत पाठक निवासी डोमा थाना कोन ने लिखित तहरीर दी कि उनका पुत्र वेदान्त की तबियत खराब होने पर भारत सर्जिकल हास्पिटल कोन में इलाज हेतु ले जाया गया था जिसमें कार्य कर रहे डाक्टर शफायत अली व सलामत अली द्वारा सूई लगाकर दवा इलाज करने पर वेदान्त पाठक की तबियत बिगड़ गयी जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । इस घटना को लेकर मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त हो गया । शान्ति व्यवस्था बनाये हेतु आवश्यक पुलिस बल मौके पर मौजूद रही । घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 175/25 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सीएचसी भेजा गया था। इस घटना के सम्बन्ध में भारत हास्पिटल सर्जिकल सेन्टर के रजिस्ट्रेशन व उसमें काम करने वाले डाक्टरों की डिग्री व मेडिकल सर्टिफिकेट की जानकारी के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भारत हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेन्टर को सीज किया गया ।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा,हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोन के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 175/25 धारा 105 बीएनस से सम्बन्धित अभियुक्तगण  गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |