Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार घायल गम्भीर रूप से घायल।

ट्रक ने बाइक टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप घायल घायल युवक जिला अस्पताल रेफर।
श्रवण कुमार (बभनी)रिपोर्टर

बभनी। थाना क्षेत्र के रेणुकूट बभनी मार्ग पर ट्रक बाइक में ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी लाल 28 वर्ष पुत्र चन्द्रिका गोंड निवासी ग्राम बिछियारी रिश्तेदारी से अपने घर बिछियारी जा रहा था।जब बभनी रेणूकूट मार्ग पर इन्डियन आयल पेट्रोल पम्प के पास मोड़ पर छत्तीसगढ़ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें मुन्नीलाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद इस पास के ग्रामीणों इकट्ठा हो गये।ग्रामीणों ने घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवा दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुन्नीलाल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया दूसरी घटना मंगलवार की रात को हुई। बभनी निवासी 23 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रामप्यारे महुली से बभनी लौट रहे थे। खैराडीह के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। घायल ओमप्रकाश को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |