Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बच्चों संग कांग्रेसियों ने मनाया सद्भावना दिवस


अमेठी। भारत में प्रेत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना भारतरत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की छायाप्रति पर श्रद्धांजलि अर्पित करके मनाई जाती है। यह कार्यक्रम अमेठी विधानसभा क्षेत्र संग्रामपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संग्रामपुर मैं पढ़ रहे बच्चों के संग कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस मनाया। इस अवसर पर ब्लॉक संग्रामपुर के कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा अगुवाई में स्वण् राजीव गांधी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि की गई इसके बाद राजीव गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया उनके द्वारा देश हित में कराए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों को फल और मिठाइयां भी दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बृजेश मिश्रा ने बताया कि आज महत्वपूर्ण दिवस भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति मनाया जा रहा है राजीव गांधी एक ऐसे व्यक्ति थे जो दूसरों के लिए अच्छी भावना रखते थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आज हमारे बीच में होते तो क्या 81 वर्ष को हो जाते। उन्होंने बताया कि भारत में कंप्यूटर शिक्षा की देन स्व राजीव गांधी की है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक स्तरीय नेता बिन्नू सिंह बृजेश सिंह उर्फ बंटी विद्यालय के बच्चे शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |