Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंड: धराली हर्षिल आपदा! जिला प्रशासन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है


उत्तराखड । धराली हर्षिल में आयी आपदा के बाद से ही जिला प्रशासन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं घटना के बाद से प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं तथा लोगों के बीच जा कर समन्वय स्थापित करने के साथ साथ इस संकट की घड़ी में उनका ढांढस भी बंधा रहे हैं। जिलाधिकारी धराली हर्षिल में  बिजली, पानी, सड़क, नेटवर्क कनेक्टिविटी सहित सभी जरूरी वव्यवस्थाओं की सुनिश्चिता किए जाने का निरंतर जायजा ले रहे हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पीड़ितों को तत्काल सहायता देने और उनका जीवन जल्द से जल्द पटरी पर लाने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित किये जा रहे हैं ।

धराली - हर्षिल से लोगों को निकालने के लिए पिछले 6 दिनों से लगातार राहत बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। जिससे आपदा प्रभावितों को वहां से सुरक्षित निकालकर निरंतर उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालकर सुरक्षित राहत शिविर में रखा गया है जहां उन्हें भोजन, पानी और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

जिलाधिकारी हर्षिल - धराली क्षेत्र में लोगों के राहत बचाव कार्य के साथदृसाथ उन्हें रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की भी स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार व प्रशासन इस मुश्किल घड़ी में प्रभावितों के साथ है और उनकी सहायता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पीड़ितों को सुरक्षित करना और उन्हें हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने प्रभावित लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और किसी भी जरूरत के लिए सीधे प्रशासन से संपर्क करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |