Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: महानगर क्षेत्र में जगह-जगह निकालीं गई तिरंगा यात्रा - आनंद द्विवेदी


लखनऊ। लखनऊ महानगर में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक नोएडा पंकज सिंह के नेतृत्व में पश्चिम मंडल दो में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में इंजीनियरिंग कॉलेज से मंगल पांडे पार्क तक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में चंद्र नगर आलमबाग में दीवान ऑटोमोबाइल से, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा के नेतृत्व में मध्य विधानसभा में, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा उत्तर मंडल 4 में विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह के साथ आयोजित तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हुए। पंकज सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा बालागंज चैराहा स्थित मण्डल कार्यालय से आरम्भ होकर दुबग्गा चैराहा होते हुए आई०आई०एम० रोड स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्राओं में देशप्रेम के गीतों एवं वन्देमातरम, भारत माता की जय, सेना के शौर्य गाथा से सराबोर उद्घोषों से संपूर्ण माहौल देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद धर्मेंद्र सिंह, पश्चिम विधानसभा उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव,मण्डल अध्यक्ष विमल कुमार चैधरी  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |