Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः हर घर तिरंगा अभियान! वीर शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित


गौरीगंज/अमेठी।
भारतीय जनता पार्टी अमेठी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अमर शौर्य और अदम्य पराक्रम के प्रतीक ऑपरेशन सिन्दूर के विजयोत्सव का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने ग्राम नरैनी, अमेठी स्थित सुकमा शहीद स्वर्गीय अनिल कुमार मौर्य जी के स्मारक पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं वहाँ स्वच्छता कार्य किया। तत्पश्चात उनके भाई अरुण कुमार मौर्य और पुत्र राहुल मौर्य को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री अतुल सिंह द्वारा दादरा निवासी कारगिल शहीद स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादरा निवासी स्वर्गीय हनुमंत प्रसाद तिवारी, नेवादा निवासी स्वर्गीय लल्लू सिंह तथा मुसाफिरखाना वार्ड संख्या 9 निवासी स्वर्गीय राम सजीवन दुबे जी के घर पहुँचकर उनके परिजनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण के लिए कृतज्ञता प्रकट की गई।भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि हमारे वीर सपूतों का बलिदान केवल इतिहास का गौरव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का शाश्वत दीपस्तंभ है।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमेठी अजय तिवारी,मंडल अध्यक्ष भाजपा रामगोपाल कौशल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, जीत बहादुर सिंह, लवकुश चैरसिया, रघुवंश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह एवं गीरेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |