Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भूकंप के झटकों से हिली इस राज्य की धरती, घरों से बाहर भागे लोग


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार रात 9:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। इसका केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर, 32.23° उत्तर अक्षांश और 76.38° पूर्व देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के झटके बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, नगरोटा बगवां और धर्मशाला जैसे क्षेत्रों में महसूस किए गए। लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

कांगड़ा में 1905 में विनाशकारी भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। इस विनाशकारी भूकंप में लगभग 20,000 लोगों की जान गई थी। हजारों की संख्या में लोग घायल हुए थे।

बता दें कि महाराष्ट्र का कांगड़ा जिला भूकंपीय जोन 5 में आता है, जो उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। विशेषज्ञों ने क्षेत्र में भूकंप की संवेदनशीलता को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आपातकालीन तैयारियों को मजबूत करने की सलाह पहले ही दी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |