लखनऊ: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर बीकेटी विधायक सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
August 21, 2025
लखनऊ। जननायक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी सेनानी, सुशासन के संवाहक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से अलंकृत कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला अन्य भारतीय जनता पार्टी नेता कार्यकर्ताओं ने नगर निगम लखनऊ के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय को समर्पित स्वं कल्याण सिंह बाबूजी का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।