Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जॉस बटलर ने खेली तूफानी पारी! जॉस बटलर ने खेली तूफानी पारी



जॉस बटलर का जलवा अक्सर मैदान पर दिखता है। वे अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से तो दूर हैं, लेकिन इस वक्त द हंड्रेड लीग में जरूर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यहां उन्होंने एक धमाकेदार पारी खेली और अपनी टीम को काफी पहले ही जीत भी दिला दी। इस बीच जॉस ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान चौके और छक्कों की झड़ी से लगा दी, इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के एक खास क्लब में अपनी जगह भी बना ली है।

जॉस बटरल द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए खेल रहे हैं। मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 100 बॉल पर 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। टीम की ओर से समित पटेल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने केवल 19 बॉल पर 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम रनों का लक्ष्य पीछा करने के लिए मैदान में उतरी।

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की शुरुआत अच्छी रही, दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। जब टीम का स्कोर केवल 31 रन था, तभी दो विकेट गिर गए। तीसरे नंबर पर आए जॉस बटलर ने सब कुछ बदल कर रख दिया। जॉस बटलर ने 37 बॉल पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं रचिन रवींद्र ने भी 23 बॉल पर 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को केवल 84 बॉल पर ही जीत दिला दी।

इस मैच के साथ ही जॉस बटलर ने टी20 क्रिकेट में अपने 1200 चौके भी पूरे कर लिए। अब तक दुनिया के केवल पांच ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 1200 से ज्यादा चौके लगाए हैं। इसमें पहले नंबर पर एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने 1516 चौके लगाने का काम किया है। जेम्स विंस 1417 चौके लगाकर दूसरे नंबर पर आते हैं। डेविड वार्नर की बात की जाए तो वे तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1394 चौके लगाए हैं। विराट कोहली ने 1210 चौके लगा दिए हैं। अब इसमें जॉस का नाम भी शामिल हो गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |