Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः हर घर तिरंगा अभियान! तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी ने की बैठक


अमेठी। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चैहान और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 02 अगस्त से 15 अगस्त तक तीन चरणों में “हर घर तिरंगा अभियान-2025“ चलाया जायेगा। उन्होने बताया है कि जनपद में प्रथम चरण 02 अगस्त से 08 अगस्त तक, द्वितीय चरण दिनांक 09 से 12 अगस्त 2025 तक तथा तृतीय चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा। प्रथम चरण 02 अगस्त से 08 अगस्त तक चलेगा जिसमें स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया जायेगा, विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जायेंगी, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन, सैनिकों एवं सिपाहियों को राखी एवं पत्र का प्रेषण किया जायेगा तथा सार्वजनिक स्थानोंध्बाजारों को तिरंगा के रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागों युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन कराया जायेगा। उन्होने बताया है कि हर घर तिरंगा अभियान का द्वितीय चरण दिनांक 09 से 12 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें तिरंगा महोत्सव’ के रूप में एक ही दिन ’तिरंगा मेला’ और ’भव्य तिरंगा म्यूजिकल कॉसर्ट’ का वृहद आयोजन किया जायेगा, तिरंगा महोत्सव’ का आयोजन  जनप्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में कराया जायेगा। ’

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |