संग्रामपुरः परिषदीय विद्यालय भवन में टपक रहा पानी
August 06, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के लगभग 30 फीसदी परिषदीय विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं और उसमें बरसात का पानी टपक रहा है। संग्रामपुर क्षेत्र का भिटहरी सहजीपुर, बेलखरी, तिवारी पुर,पूरे पठान, सहित कई परिषदीय विद्यालय है पूरी तरह जर्जर है।इन भवन पर दस मिनट बरसात होती है और घंटों पानी टपकता है। लेकिन मजबूरन अध्यापकों द्वारा बच्चों को जर्जर भवन की छत के नीचे ही पढ़ाना पड़ता है।भिटहरी सहजीपुर विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था नहीं है केवल दिव्यांग शौचालय ही बना है।खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि दूसरे विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। देखा जाए तो उनकी बात भी गलत साबित होगी क्योंकि कि भिंटहरी, तिवारीपुर,पूरे पठान,बेलखरी के पास कोई विद्यालय नहीं है।
