युवती के पिता की तहरीर पर मर्चेंट नेवी में सेकंड अफसर अनुराग सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद आरोपी दामाद अनुराग सिंह को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पत्नी मधु सिंह का 1 दिन पहले ही फंदे से लटकता शव मिला था। मधु का शव 5 अगस्त को लटका मिला था। घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मधु ने बड़ी बहन को फोन करके जानकारी दी थी।
DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया, "दहेज प्रताड़ना के अलावा आरोपी पति, पीड़िता पर अनैतिक आरोप लगाता था। आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता था। जिस दिन सुसाइड की जानकारी सामने आई, उस दिन भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। दोनों की शादी 6 महीने पहले लखनऊ में हुई थी।"
