अमेठीः ब्यूटी एंड वैलनेस व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
August 29, 2025
अमेठी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारी कला में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ समग्र शिक्षा द्वारा संचालित केंद्र पुरोनिधानित रिवाइज्ड व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत इस योजना की कार्यदायी संस्था आईसेक्ट द्वारा विद्यालय में ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड में नामांकित कक्षा 9 एवं 10 कि छात्रसओं को अतिथि विषय विशेषज्ञ सुनीता पांडे जी द्वारा अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया इस व्याख्यान के समय ब्यूटी एंड वैलनेस प्रशिक्षिका प्रगति मिश्रा प्रधानाचार्य श्री रत्नेश सिंह एवं अध्यापिका मृदुला एवं भानुमति यादव उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा व्याख्यान की सराहना करते हुए कहा गया कि इस तरह के प्रोग्राम से छात्राओं के मनोबल में उत्साह बढ़ता है इससे छात्राओं का भविष्य सुरक्षित एवं उज्जवल होगा व्याख्यान कर रही सरिता जी ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण साधन है, तथा हेयर केयर और थ्रेडिंग एवं फेशियल मेकअप के बारे में बताया । ब्यूटी एंड वैलनेस प्रशिक्षिका द्वारा छात्राओं से पढ़ाये गए कोर्स से उत्तर लेने को प्रेरित किया छात्राओं ने समुचित उत्तर प्राप्त कर संतोष व्यक्त कर व्याख्यान को सराहा।
