Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गुडवर्क! चोर गिरफ्तार, चोेरी का सामान बरामद


अमेठी। जनपद के रामगंज पुलिस ने कल एक वडी कार्यवाही करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा मे चोरी का सामान बरामद कर हवालात भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में रामगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी त्रिसुण्डी थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामगंज कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 1500-रुपये नगद बरामद हुआ । श्री सिंह ने बताया कि  पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कुछ माह पहले अपने साथी रामधन, सूरज व सचिन के साथ मिलकर अपने गांव में ही चन्द्रशेखर तिवारी के घर में पीछे के रास्ते से सीढ़ी से घुसकर कुछ बर्तन, बैटरी व अनाज चोरी किये थे । जिसको आने जाने वाले राहगीरों को बेचकर पैसा आपस में बांट लिया था । बरामद रुपये उसी चोरी के सामान की बिक्री के हैं । कुछ बर्तन हमने आपस में बांट लिया था । जिसमें कुछ बर्तन यहीं झाड़ियों में छिपाकर रखा हूँ । अभियुक्त की निशानदेही पर झाड़ियों से 02 पीतल व 05 स्टील की थाली बरामद हुई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |