अमेठीः तमंचा बरामद, युवक गिरफ्तार
August 29, 2025
अमेठी । जनपद की अमेठी कोतवाली पुलिस ने अबैध तमंचा कके साथ युवक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अमेठी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार सवार अभियुक्त शुभम पुत्र शिव कुमार निवासी स्वयंवरशिव का पुरवा मजरे जंगलराम नगर थाना व जनपद अमेठी उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । पुलिस के मुताबिक अभियुक्त मारुती डिजायर वीडी सं0 यूपी 32 जेडी 4199 के कागज मांगने पर दिखा न सका एवं तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
