शुकुलबाजार: ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, तीन पर हुई पाबंदी
August 29, 2025
शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग गांव में ड्रोन उड़ने को लेकर फैलाई गई झूठी सूचना पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन लोगों पर शांति भंग की धारा में चालान कर पाबंदी लगा दी है। थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार का कहना है कि ये लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर आम जनता में डर और भ्रम पैदा कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन दिखने की अफवाह तेजी से फैलाई जा रही थी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तथाकथित ड्रोन की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए बूबूपुर गांव निवासी पवन कुमार दुबे ,अब्दुल्ला बाहरपुर के पूरे हिसित गांव निवासी मुकेश कुमार, और रास्तामऊ गांव निवासी दिनेश कुमार को फर्जी सूचना देकर माहौल बिगड़ने के आरोप में शांति भंग की धारा में चालान किया गया है । थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अफवाह फैलाने वालों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपुष्ट संदेशों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दे।
