Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी में एक और महिला को दहेज के लिए पति ने जिंदा जलाया, हालत नाजुक


उत्तर प्रदेश के अमरोहा से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। छुट्टी पर अपने घर आए यूपी पुलिस के एक सिपाही ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। पत्नी पारुल को गंभीर अवस्था में हायर हेयर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद महिला को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। महिला के भाई की ओर से कोतवाली में आरोपी पति, सास, देवर सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया गया है कि ससुराल जनों ने उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर आग लगाकर मारने कोशिश की है।

जानकारी के मुताबिक, अमरोहा के थाना डिडौली के गांव नारंगपुर में यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल देवेंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। देवेंद्र की पत्नी पारुल नर्स है। कुछ दिन पहले देवेंद्र का ट्रांसफर बरेली हो गया था। देवेंद्र छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। आरोप है कि मंगलवार को देवेंद्र ने पत्नी पारुल को अपने परिवार के साथ मिलकर जिंदा आग के हवाले कर दिया और सब फरार हो गए। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अब महिला का इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है।

पीड़िता की मां अनीता के अनुसार, पड़ोसियों से उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी को जला दिया गया है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो पारुल 90 प्रतिशत तक झुलसी हालत में तड़प रही थी। तब उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। पारुल की शादी को 13 साल हो चुकी है और वह दो जुड़वा बच्चों की मां है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित करता था और आज ससुरालियों ने मिलकर उसे आग के हवाले कर दिया।

पीड़िता के भाई कपिल सिंह ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी सिपाही पति देवेंद्र, सास अनीता, देवर सोनू, गजेश, जितेंद्र और संतोष सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है अभी सभी आरोपी फरार हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |