कन्नौज: गांधी चैराहे पर टेंपो ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
August 22, 2025
तिर्वा/कन्नौज । पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात रवि शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात उप निरीक्षक आफाक खां द्वारा तिर्वा कस्बे के गांधी चैराहे पर टेंपो, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को एकत्र करके यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सवारी वाहनों में ओवर लोडिंग न करने की सलाह दी गई। नो पार्किंग जोन में वाहनों को ना खड़ा करने की चेतावनी दी गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं उप निरीक्षक यातायात द्वारा चालकों से यातायात नियम संबंधी सवाल भी पूछे गए और सही जवाब देने वालों को पुरस्कार के रूप में गिफ्ट बांटे गए। जिससे चालक काफी उत्साहित दिखे। सभी चालकों ने यातायात नियमों की शपथ ली।। कहा किसी प्रकार के नियम का उल्लंघन नहीं करेंगे। इस मौके पर मुख्य आरक्षी विजय बाबू आरक्षित दीपक यादव एवं नीरेश कुमार मौजूद रहे।